Breaking News

तिरंगा रैली: भारतीय एकता और वीर सैनिकों के सम्मान में एक भव्य आयोजन

तिरंगा रैली: भारतीय एकता और वीर सैनिकों के सम्मान में एक भव्य आयोजन

तेल्हारा अकोला (प्रो. विकास दामोदर)
- वंचित बहुजन आघाडी, तेल्हारा तालुका द्वारा श्रद्धेय बाळासाहेब के जन्मदिन पर भारतीय सैनिकों के सम्मान में एक प्रभावशाली तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिलाध्यक्ष प्रमोदभाऊ देंडवे और जिल्हा महासचिव मिलिंदभाऊ इंगळे के मार्गदर्शन में तथा तालुका अध्यक्ष अशोक दारोकार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

रैली अग्रसेन चौक से शुरू होकर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ आरंभ हुई। तत्पश्चात संत तुकाराम महाराज चौक पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समूचे तेल्हारा शहर के प्रमुख मार्गों पर "भारतीय सेना की जय!" "भारत जिंदाबाद जिंदाबाद!" के उद्घोष गूंजते रहे।

इस विशेष अवसर पर मेजर धुंदळे, मेजर बाळासाहेब बोदडे और मेजर नरेश बांगर जैसे पूर्व सैनिकों ने तिरंगा लेकर रैली का नेतृत्व किया। वंचित बहुजन महिला आघाडी, युवा आघाडी, सम्यक विद्यार्थी आंदोलन और फुले-शाहू विद्वत सभा के सदस्य भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में तालुकाध्यक्ष अशोक दारोकार, महासचिव मधुसूदन बरिंगे, प्रसिद्धि प्रमुख सिद्धार्थ गवारगुरू सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली का समापन डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर उद्यान में शहीद वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हुआ।

इस आयोजन ने तेल्हारा में देशभक्ति की भावना और भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान को और अधिक सुदृढ़ किया, साथ ही सभी नागरिकों को राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

Type and hit Enter to search

Close